गैंगस्टर एक्ट के मुकदमा में वांछित बदमाश गिरफ्तार
आजमगढ़, अगस्त 22 -- आजमगढ़, संवाददाता। कंधरापुर थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहे एक बदमाश को नगर के मड़या मोहल्ला से शुक्रवार की रात को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया बदमाश चेन स्नेचिंग, मारपीट, धमकी और पुलिस टीम पर फायरिंग करने के मुकदमे में शामिल होने पर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की थी। पकड़ा गया अपराधी राज निषाद पुत्र हरिराम निषाद नगर के मोहल्ला राहुल नगर मड़या का निवासी है। वह काफी दिनों से आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय रहा है। 26 मार्च 2026 को भंवरनाथ क्षेत्र में महिला से चेन स्नेचिंग की घटना में उसकी संलिप्तता सामने आई थी। पुलिस ने घटना से संबंधित चेन भी बरामद की थी। 29 मार्च को पुलिस चेकिंग के दौरान अपने साथियों के साथ पुलिस टीम पर फायरिंग की घटना को भी अंजाम दिया था। इस मुकदमे में वांछित राज निषाद को पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.