रामपुर, मई 27 -- थाना सैफनी पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित दो आरोपियों को थाना क्षेत्र में ग्राम रूपपुर मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले से गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान गिरीश पाण्डेय पुत्र बसपति निवासी ग्राम घारमपुर, थाना शाहबाद व सलमान पुत्र हफीज निवासी ग्राम रीठ, थाना कुढफतेहगढ़, जनपद सम्भल के रूप में हुई है। पुलिस को सूचना मिली थी कि दोनों आरोपी ग्राम रूपपुर मोड़ के पास सर्विस लेन के किनारे खड़े हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को पुलिस ने कागजी कार्रवाई कर दोनों आरोपियों का चालान कर संबंधित अदालत में पेश किया है। गिरफ्तार करने वाली टीम मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.