गैंगस्टर एक्ट के तहत पांच शातिर अपराधियों पर कार्रवाई
अंबेडकर नगर, जुलाई 5 -- भीटी, संवाददाता। महरुआ पुलिस ने अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट में पांच शातिर अपराधियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार यह गिरोह संगठित रूप से चोरी समेत विभिन्न आपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करता था। पुलिस के मुताबिक गिरोह का सरगना विशाल पुत्र रामप्रसाद निवासी खरगूपुर थाना अकबरपुर है। उसके साथ राजेन्द्र उर्फ करिया, रामपाल, विवेक कुमार तथा विकास सोनी को भी आरोपी बनाया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपितों के विरुद्ध पूर्व में भी आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। गिरोह के विरुद्ध गैंगस्टर एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। जिलाधिकारी की स्वीकृति के बाद गैंग चार्ट अनुमोदित होने पर यह मुकदमा पंजीकृत किया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.