बलिया, फरवरी 28 -- बलिया, संवाददाता। पुलिस ने आपराधिक गतिविधियों से अर्जित गैंगेस्टर एक्ट के चार आरोपियों की लाखों रुपये की सम्पत्ति को जब्त किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तीन चोरी तथा एक अवैध शराब तस्करी का आरोपी है। नगर कोतवाली पर कुछ माह पहले चितबड़ागांव नगर पंचायत के वार्ड संख्या 14 (शास्त्री नगर) निवासी मनोहर सिंह पुत्र सन्तोष सिंह, वार्ड संख्या छह (ब्राह्मी बाबा नगर) निवासी मिठ्ठू सिंह उर्फ श्याम सिंह पुत्र शैलेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ छोटू सिंह तथा वार्ड संख्या 15 (गांधी नगर) निवासी दीपक खरवार पुत्र शिवपूजन खरवार के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने उत्तर प्रदेश गिरोह बन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम के तहत केस दर्ज किया था। इसकी जांच कर रहे एसओ नरही की आख्या रिपोर्ट के आधार पर डीएम ने सभी की आपराधिक गतिविधियों से कमाई ...