गैंगस्टर एक्ट के गैंग लीडर समेत चार गिरफ्तार
महाराजगंज, जून 29 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सदर कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के एक मुकदमे में वांछित गैंग लीडर सहित चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। विधिक कार्रवाई के बाद चारों आरोपिमों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।पुलिस कार्यालय के मीडिया सेल के अनुसार कोतवाली में दर्ज गैंगेस्टर एक्ट में चारों आरोपित वांछित चल रहे थे। रविवार को एसआई विजय कुमार गौड़, महिला एसआई ज्योति राय, हेड कांस्टेबल बब्लू गौड़, कांस्टेबल शुभम सिंह, प्रदीप प्रजापति व सत्यपाल सिंह यादव की टीम ने चारों आरोपितों को केएमसी मेडिकल कॉलेज के समीप से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में गैंग लीडर जितेंद्र साहनी पुत्र किशन साहनी (23), गिरोह के सदस्य सलमान पुत्र शमशेर (25) व अंगेश पुत्र दीनदयाल (25) मऊपाकड़ के रहने वाले हैं। चौथा आरोपित अभिषेक श्री...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.