उन्नाव, अगस्त 21 -- उन्नाव, संवाददाता। अपराध से अर्जित अवैध धनराशि के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उन्नाव पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के एक आरोपी के बैंक खातों में जमा 8 लाख 22 हजार 524 रुपये 60 पैसे की धनराशि फ्रीज करा दी। पुलिस के मुताबिक यह धनराशि आरोपी ने आपराधिक गतिविधियों से अर्जित की थी। जिला मजिस्ट्रेट के आदेश के अनुपालन में पुलिस ने यह कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार, जिला मजिस्ट्रेट उन्नाव की ओर से 29 जुलाई 2026 को आदेश पारित किया गया था। इसके अनुपालन में थाना दही पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट से संबंधित अभियुक्त मनोज निषाद पुत्र राधेलाल निवासी वाजिदपुर, थाना जाजमऊ, कानपुर नगर के खिलाफ कार्रवाई की। मनोज निषाद के खिलाफ थाना गंगाघाट में उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम में मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने जांच और क...