संतकबीरनगर, जून 20 -- सांथा, हिन्दुस्तान संवाद। बेलहर कला पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित एक आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया। आरोपित के खिलाफ आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे न्यायालय से जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष हरकेश भारती ने बताया कि बेलहरकला थाना क्षेत्र के ग्राम लोहरसन निवासी अशोक गुप्ता पुत्र स्वर्गीय रामदुलारे के खिलाफ यूपी गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज था। पुलिस काफी समय से इसकी कानूनी कार्रवाई में जुटी थी।​ कागजी कार्रवाई और लिखा पढ़ी पूरी करने के बाद आरोपित अशोक गुप्ता को कांस्टेबल राहुल कुमार और कांस्टेबल रत्नेश सिंह की सुपुर्दगी में देकर न्यायालय रवाना कर दिया गया। यह भी पढ़ें- रामनगर पुलिस ने गैंगस्टर और गुंडा एक्ट के आरोपी को पकड़ा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...