गैंगस्टर एक्ट का आरोपी गिरफ्तार,चालान
रामपुर, जून 21 -- गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहे आरोपी को शाहबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया है। पुलिस के अनुसार मित्तरपुर निवासी वारिश पुत्र ताहिर पठान गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में नामजद था। शनिवार को मुखबिर की सूचना पर उसे नगर स्थित नवाब किले के पास से दबोच लिया गया। बताया गया कि आरोपी पर पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।निरीक्षक राजकुमार के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना है कि गैंग के अन्य वांछित सदस्यों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.