नई दिल्ली, सितम्बर 10 -- सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को 1993 के मुंबई सीरियल धमाकों में उम्रकैद काट रहे गैंगस्टर अबू सलेम को समय पूर्व रिहा किए जाने से इनकार कर दिया। सलेम ने पुर्तगाल से प्रत्यर्पण शर्तों के तहत भारत की जेल में 25 साल पूरे करने के आधार पर समय पूर्व रिहाई की मांग की थी। न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और न्यायमूर्ति संदीप मेहता की पीठ ने बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले में दखल देने से इनकार करते हुए सलेम की अपील खारिज कर दी। हाईकोर्ट ने 1993 के मुंबई सीरियल बम धमाके के मामले में उम्रकैद काट रहे सलेम को समय पूर्व रिहाई की मांग खारिज कर दी थी। यह भी पढ़ें- अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, आगे भी जेल में ही रहना होगा गैंगस्टर सलेम ने शीर्ष कोर्ट में दलील दी थी कि जेल में मिली छूट और विचाराधीन कैदी के तौर पर बिताई अवधि को उस 25 साल की सजा...