गैंगस्टर अंकुश चौहान की खुली हिस्ट्रीशीट
गोरखपुर, मार्च 26 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। गुलरिहा-पिपराइच क्षेत्र में चेन स्नेचिंग, लूट, बाइक चोरी की घटनाओं में आरोपित रहे गुलरिहा निवासी अंकुश चौहान की गुरुवार को गुलरिहा पुलिस ने हिस्ट्रीशीट खोल दी है। अंकुश और उसके साथी पर पहले गैंगस्टर की कार्रवाई हो चुकी है। जानकारी के अनुसार, हरसेवकपुर नम्बर दो चौहान टोला निवासी अंकुश चौहान पुत्र मोहित अपने साथी के साथ वारदात को अंजाम देता था। 7 अक्टूबर 2023 की रात 11 बजे पिपराइच थाना क्षेत्र के जंगल धूषड़ टोला ककरिया में एक घर में घुसकर दो मोबाइल, एक जोड़ी पायल चोरी किया तथा बगल के घर के बरामदे में खड़ी मोटरसाइकिल चुरा लिए थे।इससे पहले 5 अक्टूबर के दोपहर जंगल धूषड़ भट्ठा चौराहे के पुलिया के पास साइकिल से जा रही लड़की का बैग छीन कर अंकुश चौहान भाग निकला था, बाइक उसका साथी चला रहा था। बैग में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.