गैंगस्टरों से प्रभावित होकर कारोबारी से मांगी एक करोड़ की रंगदारी, फिर क्या हुआ?
नई दिल्ली, जुलाई 28 -- राजन शर्मा, नई दिल्ली सोशल मीडिया और यूट्यूब पर गैंगस्टरों से प्रभावित होकर एक पूर्व कर्मचारी को अपने ही पुराने मालिक से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगना भारी पड़ गया। आरोपी ने खुद को कुख्यात नवीन बाली-नीरज बवाना गैंग का सदस्य बताकर कारोबारी और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी और एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी। हालांकि, दिल्ली पुलिस की पश्चिमी दिल्ली जिला पुलिस की स्पेशल स्टाफ ने महज 12 घंटे के भीतर मामले का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि पीड़ित कारोबारी ब्रिजेन्द्र अपने परिवार के साथ हरिनगर इलाके में रहते हैं। वह ब्रांडेड डिटर्जेंट पाउडर के डिस्ट्रीब्यूटर हैं। पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में उन्होंने बताया कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.