नई दिल्ली, जनवरी 23 -- नई दिल्ली, व. सं.। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने फर्जी दस्तावेजों और जाली पासपोर्ट रैकेट का पर्दाफाश करते हुए एक फरार आरोपी को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है। आरोपी हार्देश उर्फ सोनू लंबे समय से फरार था और अदालत द्वारा भगोड़ा घोषित किया जा चुका था। पुलिस के अनुसार, हार्देश कुख्यात गैंगस्टर सलीम पिस्तौल और नंदू गैंग से जुड़े अपराधियों के लिए फर्जी पासपोर्ट बनवाता था, जिनकी मदद से कई बदमाश देश से फरार हुए। पुलिस उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि आरोपी आर्म्स एक्ट, पासपोर्ट एक्ट और बीएनएसएस की गंभीर धाराओं में वांछित था। छापेमारी कर उसे उसके घर से दबोचा गया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि वह दस्तावेजों के साथ-साथ गैंग को आर्थिक मदद और अवैध आवाजाही में भी सहयोग करता था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.