सुल्तानपुर, मई 7 -- सुलतानपुर। चौक में हुई सर्राफा डकैती के मामले में मास्टरमाइंड विपिन सिंह समेत 12 आरोपियों के खिलाफ दर्ज गैंगस्टर केस में गुरुवार को पूर्व नगर कोतवाल अरुण द्विवेदी से जिरह पूरी हुई। बचाव पक्ष के एक अधिवक्ता अरविंद सिंह राजा ने बताया कि विशेष कोर्ट में पूर्व नगर कोतवाल का साक्ष्य पूरा हो गया है और न्यायाधीश राकेश ने अन्य गवाहों को तलब किया है। कोतवाली नगर के चौक ठठेरी बाजार में स्थित सराफा व्यवसाई भरत सोनी की दुकान में 28 अगस्त 2024 को डकैती हुई थी। आरोपियों के जमानत पर छूटने के बाद पुलिस ने सराफा डकैती कांड के मास्टरमाइंड समेत 12 के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था जिसका ट्रायल विशेष कोर्ट में जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.