नई दिल्ली, फरवरी 18 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। रोहिणी सेक्टर-17 में दिनदहाड़े हुई कुख्यात साहिल सोलंकी की सनसनीखेज हत्या का खुलासा करते हुए क्राइम ब्रांच ने दो नाबालिग आरोपियों को पकड़ा है। 48 घंटे में वारदात का खुलासा करते हुए पुलिस ने दावा किया है कि गोगी और टिल्लू ताजपुरिया गैंग के बीच चल रहे गैंगवार में यह हत्या की गई थी। पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए दोनों नाबालिग टिल्लू ताजपुरिया गैंग से जुड़े हुए हैं। क्राइम ब्रांच के डीसीपी संजीव कुमार यादव ने बताया कि उनकी टीम ने तकनीकी सर्विलांस, सीसीटीवी फुटेज की मदद से एक आरोपी को नरेला बस स्टैंड के पास पकड़ा। पूछताछ में उसने बताया कि वह सोशल मीडिया के जरिए टिल्लू ताजपुरिया गैंग के संपर्क में आया और ऐशो-आराम की जिंदगी के लालच में अपराध की दुनिया में उतरा। उसने यह भी बताया कि वारदात से पहले उ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.