फिरोजाबाद, जनवरी 1 -- थाना मक्खनपुर पुलिस गैगस्टर एक्ट में नामजद गैंगलीडर अभियुक्त की लाखों रुपए कीमत की चल अचल संपत्ति कुर्क कर जब्तीकरण की कार्यवाही की। थाना मक्खनपुर पुलिस ने राजस्व टीम के साथ थाना शिकोहाबाद पर पंजीकृत गैंगस्टर शातिर अभियुक्त गैंगलीडर शकील मास्टर पुत्र खालिक उर्फ अब्दुल खालिद निवासी रुकनपुरा थाना शिकोहाबाद की 69,66,228 की चल अचल संपत्ति कुर्क की। पुलिस ने संपत्ति को जब्त कर लिया। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने धारा 14 (1) के तहत कार्रवाई की है। गैंगलीडर शकील मास्टर संगठित गिरोह बनाकर हत्या, मारपीट, जान से मारने की धमकी, गांजा बेचना के साथ सट्टे का भी काम करता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.