फिरोजाबाद, अप्रैल 4 -- फिरोजाबाद। एसएसपी आदित्य लांग्हे के निर्देशन में थाना मक्खनपुर पुलिस टीम ने गैंगस्टर एक्ट में नामजद अभियुक्त गैंगलीडर रमाकांत उर्फ धांसू पुत्र नरेश निवासी नगला खुशहालपुर थाना जसराना की 34,000 रुपये की चल सम्पत्ति को कुर्क करते हुए जब्तीकरण की कार्यवाही की है। गैंगलीडर ने अपने अन्य साथी अभियुक्तों संग संगठित गिरोह बनाकर चोरी, लूट करना, गाँजा बेचना जैसे जघन्य अपराध कारित करके अवैध धन अर्जित किया है। फिरोजाबाद एवं मैनपुरी में एक दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत हैं। चल सम्पत्ति एक 1 मोटर साइकिल को जब्त किया है।1122 वाहनों का चेकिंग में किया चालानफिरोजाबाद। पुलिस उपमहानिरीक्षक यातायात एवं सड़क सुरक्षा, उत्तर प्रदेश द्वारा मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न, हूटर, बिना हेलमेट तीन सवारी चैकिंग के लिए चलाए 3 दिवसीय अभियान में कार...