चित्रकूट, जुलाई 25 -- चित्रकूट, संवाददाता। बहिल पुरवा थाना क्षेत्र स्थित देवांगना घाटी में तीन दिन पहले दोस्त के साथ जंगल में घूमने पहुंची युवती के साथ गैंगरेप करने वाले तीनो युवकों को पुलिस ने चिन्हित कर लिया। जिनकी तलाश करते समय भरतकूप थाना क्षेत्र के मडफा जंगल में हुड़ा के पास दरिंदों से पुलिस का आमना-सामना हो गया। मुठभेड़ के दौरान दुष्कर्म आरोपित युवक के पैर में गोली लग गई। एक सिपाही भी गोली लगने से घायल हुआ है। दोनो को जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है। 22 जुलाई को शाम करीब चार बजे युवती अपने दोस्त के साथ देवांगना घाटी के जंगल में घूमने पहुंची थी। वहीं पर पहुंचे तीन युवकों ने युवती के साथ दुष्कर्म किया था। पुलिस लगातार तीन दिन से सर्बिलंस, स्क्रेच व मुखबिरतंत्र के सहारे आरोपितों की तलाश में जुटी थी। काफी प्रयास के बाद पुलिस ने आरोपित...