बहराइच, सितम्बर 25 -- बहराइच। खैरीघाट थाने में तैनात वरिष्ठ उपनिरीक्षक ओम नारायण मिश्रा, हेड कांस्टेबल अखिलेश, सिपाही सनत सिंह, गणेश शुक्ला ने बेहड़ा बाजार में दबिश दी। पुलिस ने 13 सितम्बर को हुई युवती के साथ गैंगरेप मामले में फरार दो नामजदों बरदहा कलां निवासी प्रमोद कुमार सिंह उर्फ झुनझुन सिंह, राजेश सिंह को धर दबोचा है। गहन पूछ-ताछ के बाद आरोपियों को कोर्ट में पेश किए जाने पर जेल भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...