मुजफ्फरपुर, अप्रैल 12 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। गैंगरेप के मामले में पुलिस की बड़ी संवेदनहीनता सामने आई है। गरहां में मेला घुमाने के बहाने युवती से गैंगरेप की घटना हुई। घटना के बाद पीड़िता एसकेएमसीएच ओपी और अहियापुर थाना तक पहुंची थी। इसके बावजूद उसे पुलिस की मदद नहीं मिली। पीड़िता के बयान का वीडियो वायरल होने के दो दिन बाद तक पुलिस सक्रिय नहीं हुई। आखिरकार, पीड़िता के ओपी और थाने से लौटने के तीन दिन बाद घटना की एफआईआर दर्ज की गई। इतना ही नहीं, गरहां ओपी में गैंगरेप का केस दर्ज होने के अगले दिन शनिवार तक पुलिस न तो पीड़िता का कोर्ट में बयान करा सकी और न ही घटनास्थल की एफएसएल जांच हुई।पीड़िता ने एफआईआर में गरहां निवासी ऋषि यादव और उसके दो अज्ञात साथियों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है। उसने पुलिस को बताया है कि ऋषि पूर्व से परिचित है। उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.