बुलंदशहर, मार्च 12 -- नगर कोतवाली पुलिस ने झूठे मुकदमे में फंसाकर भूमि हड़पने वाले गिरोह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोप है कि गैंगरेप जैसे झूठे मुकदमें दर्ज कराकर गिरोह द्वारा लोगों से उनकी भूमि एवं रुपये हड़प लिए जाते हैं। नगर पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बीते दिनों अलीगढ़ निवासी पीड़ित मोहम्मद उवेश ने एसएसपी को शिकायती पत्र दिया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि उनका एक रिश्तेदार आकिल निवासी सिकंदराबाद अपने ससुर गुलाम जलील और गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर आपराधिक साजिशें रचता है। आरोप है कि आरोपी रिश्तेदार आकिल ने गिरोह की एक अन्य सदस्य रुकसार के माध्यम से 10 अक्टूबर 2025 को एक फर्जी गैंगरेप की घटना दिखाकर प्रार्थना पत्र दिलवाया था, जिसकी जांच वर्तमान में सीओ सिटी द्वारा...