गैंगरेप के बाद युवती की हत्या कर फेंका गया था शव
कानपुर, अक्टूबर 7 -- कानपुर देहात, संवाददाता। सचेंडी क्षेत्र की रहने वाली एक फैक्ट्री कर्मी युवती को अगवाकर गैंगरेप के बाद हत्या कर उसका शव बाइक से लाकर आरोपितों ने शिवली कोतवाली क्षे_त्र के रैपालपुर गांव के पास नहर पटरी किनारे झाडियों में फेंक दिया था। मृतका की शिनाख्त के बाद मंगलवार रात करीब एक बजे उसके बाबा की तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। सचेंडी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक युवती की हत्या करने के बाद बाइक सवार दो युवक सोमवार रात में उसका शव शिवली कोतवाली क्षे_त्र के रैपालपुर गांव के पास नहर पटरी किनारे झाडियों में फेंककर फरार हो गए। मंगलवार दोपहर बाद भाऊपुर चौकी पहुंचे परिजनों ने उसकी शिनाख्त की थी। इसके बाद रात करीब एक बजे पुलिस ने मृतका के बाबा की तहरीर पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.