गैंगरेप के फरार दोनों आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने रिमांड मांगा
कानपुर, मार्च 27 -- बिठूर, संवाददाता। मंधना में वाराणसी से आई किशोरी संग गैंगरेप की घटना में फरार चल रहे दो आरोपितों को पुलिस ने गंगा बैराज के गंभीरपुर कछार मोड़ से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस ने रिमांड की मांग की है। मंधना में वाराणसी कैंट से आई किशोरी को मंगलवार की रात बारह बजे करीब हॉस्टल में कमरा दिलाने के नाम पर ले जाया गया। जहां पदम् त्रिपाठी, निहाल सिंह, नितेश दुबे उर्फ बिल्लू ने पांच घंटे तक किशोरी को बंधक बना कर हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। सुबह बदहवास हालत में युवती को देख हॉस्टल में रहने वाले युवक ने पुलिस को सूचना दी। मौके से पदम् त्रिपाठी को पुलिस ने हिरासत में लिया और रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा। निहाल सिंह और नितेश दुबे घटना के बाद फरार हो गए। इनकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.