बलिया, मार्च 6 -- बांसडीह, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के एक गांव में महिला के साथ गैंगरेप के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को पुलिस ने दबिश देकर सहतवार थाना क्षेत्र के सुरहिया निवासी गुड्डू ठाकुर और मुन्ना ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया। 27 फरवरी की रात हुई घटना की जानकारी पांच दिन बाद तब सामने आई थी जब महिला ने साहस जुटाकर अपने पति के साथ कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी। प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि मेडिकल परीक्षण कराकर जेल भेजा जायेगा। साक्ष्यों का संकलन किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...