हापुड़, अगस्त 21 -- बिहार के बेगुसराय पुलिस ने गढ़ क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले गैंगरेप के आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी। हालांकि अभी तक आरोपी का सुराग नहीं लग सका है। पुलिस भी क्षेत्र में डेरा डाले हुए है। बिहार के जनपद बेगूसराय के थाना फुलवरिया में तैनात एसआई शोभा कुमारी पुलिस टीम के साथ कोतवाली पहुंची। यहां उन्होंने पुलिस को अवगत कराया कि कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति पर उनके थाने में गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज हुई है। उन्होंने बताया कि जांच में सामने आया है कि आरोपी गाड़ी चलाता है और गाड़ी चलाने के दौरान ही वह बिहार गया था। वहां आरोपी ने कुछ साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस ने कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि यहां क्षेत्र में रहने वाला आरोपी वांछित चल रहा है। पुलिस को आरोपी हाथ नहीं लग स...