गैंगरेप के आरोपी के घर जलती मिली चोरी की बिजली, मुकदमा दर्ज करने की तैयारी
अमरोहा, जून 18 -- हसनपुर, संवाददाता। दबिश देने गई पुलिस टीम को गैंगरेप का आरोपी तो घर पर नहीं मिला लेकिन, बिना कनेक्शन बिजली चलती पकड़ी गई। उसकी मौसी के घर भी बिना कनेक्शन बिजली जल रही थी। अवर अभियंता की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- बिजली चोरी की तीन पर एफआईआर दर्जगैंगरेप का मामला जानकारी के मुताबिक नगर के मोहल्ला खेवान निवासी युवक के खिलाफ कोतवाली में गैंगरेप का मुकदमा दर्ज है। सीओ पंकज कुमार त्यागी के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस टीम मंगलवार शाम आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके घर दबिश देने गई थी। आरोपी घर पर नहीं मिला। इस दौरान टीम ने देखा कि आरोपी के घर पर बिजली का मीटर नहीं लगा था जबकि, बिजली चल रही थी। आरोपी के दूसरे घर पर भी यही स्थिति थी, वहां भी बिना मीटर बिजली चल रही थी। आरोपी की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.