गैंगरेप के आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगाया जाम
जौनपुर, अक्टूबर 2 -- जौनपुर, संवाददाता। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के एक गांव में दलित किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी न होने से नाराज पीड़ित परिवार और ग्रामीणों ने शुक्रवार को जौनपुर-मल्हनी-खुटहन मार्ग को जाम कर दिया। शिकारपुर बाजार के पास सुबह नौ बजे शुरू हुआ जाम लगभग चार घंटे तक चला। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाठी भांजकर लोगों को तितर-बितर किया। आरोप है कि सात सितंबर की रात सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के एक गांव में दलित किशोरी के साथ तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। पीड़ित परिवार की ओर से आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि मुख्य आरोपी अब भी फरार है। परिवार का आरोप है कि पुलिस ने आरोपी को पूछताछ के बाद छोड़ दिया। पीड़ित प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.