रांची, सितम्बर 29 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रातू थाना क्षेत्र के चटकपुर में एक युवती के साथ गैंगरेप के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस की टीम ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें दो नाबालिग हैं। गिरफ्तार आरोपियों में संदीप मुंडा उर्फ रावण और सुनील मुंडा शामिल है। बताया जा रहा है कि वारदात को पीड़िता के नानी के घर के आसपास के रहने वाले आरोपियों ने ही अंजाम दिया था। आरोपियों ने पीड़िता को उसके नानी के घर के पास से पीछे से पकड़ा। पीड़िता देख व सुन नहीं सके, इसलिए आरोपियों ने कपड़े से उसका मुंह, आंख व कान को बंद कर दिया। इसके बाद पीड़िता के नानी घर से 100 मीटर की दूरी पर स्थित एक खेत में ले जाकर गैंगरेप किया। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। मामले का खुलासा करते हुए ग्रामीण एसपी गौरव गोस्व...