मेरठ, जुलाई 23 -- पुलिस ने गैंग रेप के आरोपी को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है जबकि दो आरोपी अभी भी फरार है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। गुरुवार को पुलिस ने किशोरी के साथ गैंगरेप की घटना में नामजद आरोपी अनिल पुत्र राजू को हिरासत में लेने के बाद जेल भेज दिया है गौरतलब है कि किठौर थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला में पुलिस बुधवार को चार आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की थी। पीड़ित पिता ने आरोप लगाया था कि पड़ोसी अरबाज अपनी तीन साथियों के साथ 15 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर घर से ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। यह भी पढ़ें- Meerut News: किशोरी से गैंगरेप, चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज बताया गया कि तड़के किसी तरह आरोपियों के चंगुल से निकली किशोरी लहूलुहान और डरी-सहमी हालत में घर पहुंची...