वाराणसी, अप्रैल 12 -- रामनगर। रामनगर उपकेंद्र के अभियंता बिजली से संबंधित होने वाली शिकायतों को लेकर गंभीर नहीं हैं। गोलाघाट चौहान बस्ती में जर्जर बिजली का पोल इसका उदाहरण है। स्थानीय नगारिकों ने बताया कि बिजली विभाग की लापरवाही कभी भी जानलेवा साबित हो सकती है। पोल से हाईटेंशन लाइन खींची गई है। यह पोल नीचे से गलकर एक तरफ झुक चुका है। विभाग ने इसे बदलने की बजाये वेल्डिंग कराकर पल्ला झाड़ लिया। नागरिकों ने बताया कि गत दिनों आई आंधी के बाद पोल झुक गया है। इससे तार के आपस में स्पर्श से स्पार्किंग होती रहती है। सपा के वरिष्ठ नेता सुरेश चौहान का कहना है कि कई बार विभागीय लोगों से शिकायत की गई है। इसके बावजूद अब तक पोल को नहीं बदला गया ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.