चंदौली, जून 8 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। चतुर्भुजपुर अमावल मार्ग पर बीते दो साल से पुलिया क्षतिग्रस्त है। विभाग की ओर से क्षतिग्रस्त पुलिया का बोर्ड लगाकर छोड़ दिया गया है। सोमवार को सुबह गेहूं लदी ट्रैक्टर ट्राली चतुर्भुजपुर के पास पुलिया जर्जर होने के कारण पलट गयी। संयोग ठीक रहा कि चालक दब गया। संयोग ठीक रहा कि उसकी जान बच गई। आसापास मौजूद लोगों ने किसी तरह चालक को बाहर निकालकर निजी हास्पिटल इलाज के लिये भेजा। ग्रामीणों ने इस घटना को लेकर लोक निर्माण विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि यह पुलिया पिछले दो साल से क्षतिग्रस्त है, लेकिन आज तक इसका निर्माण शुरू नहीं कराया गया।

घटना का विवरण सैयदराजा क्षेत्र के महराजपुर निवासी सुभाष यादव अपने ट्रैक्टर पर नदरा गांव निवासी किसान नेता अनूप पाठक और राम प्रवेश सिंह का ...