सुल्तानपुर, मई 19 -- दोस्तपुर, संवाददाता गेहूं क्रय केंद्र दोस्तपुर से किसान की गेहूं की बोरी चोरी कर भाग रहे दो युवकों को पीड़ित ने पीछा कर पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायालय भेज दिया।थाना क्षेत्र के ग्राम तेन्दुआकाजी निवासी अमीर चन्द्र यादव सोमवार को गेहूं बेचने क्रय केंद्र पहुंचे थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर बंधी 50 किलो गेहूं की बोरी गायब हो गई। तलाश के दौरान उन्होंने दो युवकों को बोरी ले जाते देखा और पीछा कर ग्राम बखरा जलालपुर के पास पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम रंजीत निषाद व सूरज निषाद निवासी शाहपुर थाना दोस्तपुर बताए। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों आरोपियों, मोटरसाइकिल और बरामद गेहूं की बोरी को थाने ले गई। निरीक्षक अपराध सूबेदार यादव ने बताया कि दोनों के खिलाफ विधिक कार्रवा...