बदायूं, फरवरी 16 -- बदायूं, संवाददाता। कुठिया में रखे गेहूं को साफ करते समय उठी जहरीली धूल 13 वर्षीय बच्ची की जान ले गई। कीड़ों से बचाने के लिए गेहूं में रखी सल्फास की गोलियों रखीं थी। गेहूं साफ करने के कारण धूल बच्ची के मुंह में चली गई। कुल्ला करने के कुछ ही देर बाद उसकी हालत बिगड़ गई। घबराए परिजन उसे तत्काल राजकीय मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की सही वजह जाने के लिए विसरा सुरक्षति कर जांच के लिए भेजा गया है। मामला सहसवान कोतवाली के भवानीपुर खल्ली गांव का है। यहां के रहने वाले मुशाहिद अली की 13 वर्षीय बेटी नूर अफसा घर में खेल रही थी। इसी दौरान घर की एक महिला कुठिया से गेहूं निकालकर साफ कर रही थी, जिसकी धूल नूर अफसा के मुंह में चली गई। इसके बाद नूर अफसा ने कुल्ला किया, लेकिन उसकी हालत बिगड़ती चली गई। घबराए परि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.