मैनपुरी, अप्रैल 21 -- थाना क्षेत्र के ग्राम नगला आंध्रा में ट्रैक्टर पर गेहूं लादते समय गेहूं की बोरी युवक के सीने पर गिर पड़ी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवार के लोग उसे अस्पताल ले आए। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना शनिवार देर शाम की है। ग्राम नगला आंध्रा निवासी 35 वर्षीय सत्यपाल पुत्र डोरीलाल अपने खेत पर ट्रैक्टर पर गेहूं के बोरी लोड कर रहा था। इसी दौरान गेहूं का बोरी उसके सीने पर गिर पड़ी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे अस्पताल लाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। सोमवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस का कहना है कि कोई तहरीर नहीं दी गई है। पोस्टमार्टम की रिपोर्...