देवरिया, अप्रैल 9 -- गौरीबाजार(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। देवरिया जिले के गौरीबाजार में बुधवार की सुबह डाकबंगला के समीप गोरखपुर-देवरिया मार्ग के कट से क्रास करते समय ट्रैक्टर-ट्राली से तेज रफ्तार कार टकरा गई। कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, वहीं ट्राली पर लदा गेहूं सड़क पर बिखर गया। संयोग रहा कि कोई हताहत नहीं हुआ।गोरखपुर-देवरिया मार्ग पर बुधवार सुबह 9 बजे के करीब गेहूँ लदी ट्रैक्टर-ट्राली गौरीबाजार में डाक बंगला के समीप डिवाइडर कट से क्रास कर रही थी, तभी देवरिया के तरफ से तेज रफ्तार में आ रही कार ट्राली में जा भिड़ी। टक्कर इतना तेज था कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं ट्राली के क्षतिग्रस्त होने से सारा गेहूँ सड़क पर बिखर गया। चालक ट्रैक्टर-ट्राली लेकर भाग निकला। इस कट पर अभी कुछ दिनों पहले सवारियों से भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.