गेहूं लदा ट्रक पुल की रेलिंग तोड़कर 30 फीट गड्ढे में गिरा
मुजफ्फरपुर, अप्रैल 5 -- गायघाट, एक संवाददाता। एनएच-27 पर बबूलबन्नी चौक के पास रविवार सुबह करीब तीन बजे बेकाबू ट्रक पुल की रेलिंग तोड़ते हुए करीब 30 फीट गड्ढे में गिर गया। हादसे में चालक उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले का दुर्गेश कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। पीछे से आ रहे दूसरे ट्रक के चालक ने ट्रक में फंसे चालक को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। ट्रक नरकटियागंज से करीब 30 टन गेहूं लेकर सिलीगुड़ी जा रहा था। वाहन चालकों का आरोप है कि कई जगहों पर सड़क क्षतिग्रस्त है। मरम्मत के बाद भी सड़क समतल नहीं हुई है। बचाव के लिए चालक दाएं-बाएं कर वाहन चलाते हैं। गायघाट थानेदार राकेश कुमार राय ने बताया कि घायल चालक की स्थिति ठीक है। ट्रांसपोर्ट इंचार्ज को सूचना दे दी गई है। गेहूं की सुरक्षा के लिए चौकीदार की तैनाती कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.