उज्जैन, अप्रैल 16 -- मध्य प्रदेश के उज्जैन में दर्दनाक हादसा गेंहू में रखने वाली दवाई में गैस बनने से 2 बच्चो की मौत हो गई और 3 बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना मंगलवार सुबह की बताई जा रही है। सोमवार देर रात परिवार के सभी लोग एक कमरे में सोए थे। मंगलवार सुबह 9 बजे सभी की तबीयत बिगड़ गई। इस दौरान डेढ़ माह की त्रिशा के मुंह से झाग निकलता देख सभी तुरंत अस्पताल की ओर भागे। लेकिन इलाज के दौरान मंगलवार शाम दम उसने दम तोड़ दिया। बुधवार सुबह 4 साल की अनिका उर्फ अन्नू की भी मौत हो गई। हालांकि, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौतों का सही कारण पता चल सकेगा। उज्जैन के नानाखेड़ा थाना क्षेत्र के इंदौर रोड स्थित त्रिवेणी हिल्स में लालचंद प्रजापत के घर करीब चार क्विटल गेहूं रखा था। सोमवार इसमें कीटनाशक दवा डाली गई थी। सोमवार रात सभी लोग एक ही कमरे...