सहारनपुर, फरवरी 19 -- नगर के गोचर महाविद्यालय में जिंक की कमी दूर करने हेतु एक कृषि शोध परियोजना संचालित की जा रही है। यह परियोजना काउंसिल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, लखनऊ द्वारा वित्तपोषित है। कृषि वनस्पति विभाग के सहायक प्रो. डॉ. सुदर्शन मिश्रा परियोजना का नेतृत्व कर रहे हैं। इसका उद्देश्य गेहूं के दानों में जिंक की मात्रा व जैव उपलब्धता बढ़ाना है। डॉ. सुदर्शन मिश्रा ने बताया कि नैनो चिलेटर यौगिकों के प्रयोग से जिंक पोषण व इम्यूनिटी में सुधार संभव है। प्राचार्य डॉ. ओमकार सिंह ने शोध की जानकारी लेते हुए इसे क्षेत्र के पोषण व पर्यावरण हित में महत्वपूर्ण बताया। विभागाध्यक्ष डॉ. अश्वनी पंवार ने इसे विद्यार्थियों के लिए उपयोगी पहल बताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.