हिन्दुस्तान ब्यूरो, मार्च 29 -- बिहार में शुक्रवार रात आई आंधी-पानी से फसलों का नुकसान बढ़ता जा रहा है। गेहं, मक्का और आम की फसल को ज्यादा क्षति हुई है। गेहूं की पकी हुई फसल और मक्का के पौधे खेतों में गिर गए। वहीं, आम के पेड़ के नीचे टिकोले की चादर सी बिछी नजर आई। कृषि विभाग अब नए सिरे से नुकसान के आकलन में जुट गया है। मगध, शाहाबाद, चंपारण में रबी को नुकसान हुआ है। वहीं, सीमांचल-कोसी इलाके में मक्का को जबरदस्त क्षति हुई है। पूरे राज्य में आम के टिकोले 30 से 35 फीसदी तक झड़ गए हैं। आम के टिकोले अब बड़े आकार के हो गए हैं। इस कारण तेज हवा में टिकोले पेड़ से टूटकर ज्यादा गिरे। राज्य के ज्यादातर इलाकों में शुक्रवार रात 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चली। कृषि विशेषज्ञ डॉ. पीके द्विवेदी ने बताया कि इससे नुकसान ज्यादा हुआ है। पिछले स...