फतेहपुर, अप्रैल 24 -- धाता। नगर से गेहूं क्रय केंद्र को हटाकर दूसरे स्थान पर संचालित किए जाने को लेकर किसानों को समस्याएं उठानी पड़ रही हैं। नतीजतन किसानों में खासी नाराजगी व्याप्त हो रही है। किसानों ने पुन: नगर में क्रय केंद्र स्थापित किए जाने की मांग करते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा भाकियू टिकैत के ब्लाक अध्यक्ष अशोक सिंह पटेल के नेतृत्व में किसानों ने ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि पूर्व में सरकारी गेहूं क्रय केंद्र नगर में संचालित होता था जहां आसपास के इलाकों के किसान आसानी से अपना गेहूं बेचते थे। आरोप लगाया कि कारीकान धाता में पूर्व से संचालित गेहूं क्रय केंद्र को बिचौलियों के प्रभाव में हटाकर ख्वाजीपुर जोन में स्थापित कर दिया गया है। जिसकी धाता से दूरी करीब 25 किलोमीटर है नतीजतन किसानों को अपना गेहूं बेचने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ रही ...