बदायूं, अप्रैल 17 -- गेहूं बेचकर लौट रहे लोगों का ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए ले जाया जा रहा था, इसी दौरान महिला ने रास्ते में दम तोड़ दिया। जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव बस्तोई सीकरी निवासी मनोहर यादव अपनी पत्नी तारावती 38 वर्ष और गांव के कैलाश पुत्र राधेश्याम के साथ गुरुवार को दहगवां कस्बे से गेहूं बेचकर ट्रैक्टर से घर लौट रहे थे। गांव के पास पहुंचते ही ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे उसमें सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह भी पढ़ें- सड़क दुर्घटना में जख्मी महिला की इलाज के दौरान मौत हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग सहायता के लिए दौड़ पड़े। घायलों को तत्काल वाहन से इलाज के लिए बदायूं ले जाया जाने लगा।रास्ते मे...