हमीरपुर, मई 1 -- भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। गुरुवार को देर शाम बारिश से भींगा गेहूं देखकर अचेत हुए किसान की अचानक मौत से परिवार में कोहराम मच गया। शुक्रवार को किसान का अंतिम संस्कार किया गया। किसान का करीब ढाई सौ कुंतल गेहूं सरकारी केंद्र में बेचने के लिए नलकूप में डंप पड़ा है। सरकारी केंद्रों में चल रही अव्यवस्था के कारण किसान अभी तक गेहूं नहीं बेच सका है।
किसान की अचानक मौत गुरुवार को मौसम में हुए बदलाव के बाद हुई बारिश के कारण देवगांव निवासी 62 वर्षीय किसान रामकृपाल सिंह का करीब ढाई सौ कुंतल गेहूं भीग गया था। शाम को भीगी गेहूं की हालत देखकर किसान को चक्कर आ गया और वह नलकूप में ही बेहोश हो गया। किसान के पुत्र संजय सिंह और दीपक सिंह आनन-फानन में उपचार के लिए सदर अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने चेकअप के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.