गेहूं बीज के लिए अभी से शुरू हुई बुकिंग
संतकबीरनगर, जुलाई 16 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में रबी सीजन के लिए गेहूं के प्रमाणित बीज व मिनी किट की अभी से बुकिंग शुरू हो गई है। इस बार बिना अग्रिम बुकिंग के किसानों को गेहूं का बीज नहीं मिलेगा। प्रमाणित बीज के किसानों को समय से बुकिंग कराने की सलाह दी गई है। बिना बुकिंग के गेहूं का प्रमाणित बीज नहीं मिल पाएगा।
प्रमाणित बीज बुकिंग की प्रक्रिया सेमरियावां ब्लाक के बूधा स्थित राजकीय बीज भंडार के प्रभारी गिरजेश कुमार ने बताया कि शासन के निर्देश पर रबी फसल के लिए प्रमाणित गेहूं बीज एवं मिनी किट की बुकिंग अभी से शुरू कर दी गई है। इच्छुक किसान आधार कार्ड, मोबाइल नंबर तथा आवश्यक अभिलेखों के साथ कहीं भी बुकिंग कर सकते हैं। बुकिंग के बाद ही किसानों को बीज का आवंटन किया जाएगा। बिना बुकिंग के प्रमाणित गेहूं की बीज नहीं मिल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.