गाजीपुर, अप्रैल 20 -- जमानियां। क्षेत्र में गेहूं खरीद को लेकर किसानों को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर गेहूं की बिक्री के लिए अब फार्मर रजिस्ट्री की अनिवार्यता समाप्त कर दी गई है। विपणन अधिकारी सत्य प्रकाश राय ने बताया कि तकनीकी दिक्कतों के कारण किसानों को अपनी ऊपज बेचने में परेशानी हो रही थी, जिसे देखते हुए सरकार ने यह फैसला लिया है। अब किसान पुरानी व्यवस्था के तहत ही सरकारी क्रय केंद्रों पर अपना गेहूं बेच सकेंगे। इस निर्णय से उन किसानों को विशेष लाभ मिलेगा, जो रजिस्ट्री न होने या प्रक्रिया जटिल होने के कारण खरीद से वंचित रह जा रहे थे। यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री ने गेहूं खरीद में किसानों को दी बड़ी राहत अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि केंद्रों पर किसानों के लिए पेयजल, छांव और बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित क...