बदायूं, अप्रैल 18 -- वजीरगंज थाना क्षेत्र में गेहूं बंटवारे के विवाद में चार लोगों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट, गालीगलौज और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि विवाद के बाद आरोपियों ने उसके घर में घुसकर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला थाना क्षेत्र के गांव वीरमपुर का है, जहां वलवीर सिंह पुत्र राजाराम गेहूं निकलवाने के लिए गांव के हेम सिंह पुत्र सियाराम के पास गया था। इसी दौरान दसवां पीपा मांगने को लेकर कहासुनी हो गई। यह भी पढ़ें- घर में घुसकर मारपीट व तोड़फोड़, नौ नामजद आरोप है कि विवाद बढ़ने पर हेम सिंह ने गाली-गलौज की और मारपीट पर उतारू हो गया। पीड़ित घर लौट आया, लेकिन थोड़ी देर बाद हेम सिंह, मोनू पुत्र हेम सिंह, उदयवीर पुत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.