बेगुसराय, जनवरी 25 -- बेगूसराय। मंझौल अनुमंडल क्षेत्र में किसानों की लहलहाती गेहूं की फसल जबरन जोते जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। किसान महासभा के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंझौल का दौरा कर पूरे मामले की जांच की और प्रशासनिक कार्रवाई को आपराधिक बताते हुए कड़ा विरोध जताया। किसान महासभा ने मंझौल एसडीएम व थानाध्यक्ष तथा चेरियाबरियारपुर के सीओ व बीडीओ पर किसानों के खिलाफ गैरकानूनी और दमनात्मक कार्रवाई करने का आरोप लगाया। टीम में किसान महासभा के जिला सचिव बैजू सिंह, जिलाध्यक्ष नवल किशोर सिंह, शैलेन्द्र सिंह, मुक्तिनारायण सिंह और चन्द्रदेव वर्मा शामिल थे। मौके पर किसान मनोज सिंह, वीरेंद्र सिंह, ललन सिंह, रामानुज सिंह, सुशील कुमार, सुरेन्द्र सिंह, उपेन्द्र सिंह, पिंकू सिंह, सुरेश सिंह, कुन्दन कुमार, नवीन कुमार और शंभू सिंह मौजूद रहे। इसके बाद टीम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.