मुंगेर, अप्रैल 6 -- टेटियाबंबर, एक संवाददाता। प्रखंड के बरदघट्टा गांव में गेहूं फसल की क्रॉप कटिंग की गई। यह पहल कृषि विभाग द्वारा वास्तविक पैदावार का आकलन करने और प्रति हेक्टेयर औसत उत्पादन का अनुमान लगाने के उद्देश्य से की जा रही है। क्रॉप कटिंग प्रगतिशील किसान किसना वकील मंडल के खेत में हुई। क्रॉप कटिंग के दौरान खेत के एक निर्धारित हिस्से से गेहूं की फसल काटी गई और उसका वजन किया गया। इस प्रक्रिया से पूरे खेत की औसत उपज का सटीक आकलन किया जाएगा। इस अवसर पर प्रेम मंडल, रानू मंडल, प्रमोद मंडल, वकील मंडल, कपिल मंडल और साहब मंडल सहित कई स्थानीय किसान मौजूद रहे। किसान सलाहकार विभाकर वेणीपुष्प और प्रकाश कुमार सिंह ने बताया कि क्रॉप कटिंग के माध्यम से ही सरकारी स्तर पर फसल उत्पादन का वैज्ञानिक आकलन होता है। यह आंकड़ा कृषि योजनाओं के निर्माण और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.