अमरोहा, अप्रैल 18 -- हसनपुर, संवाददाता। गेहूं की फसल में लगी आग बुझाने के दौरान किसान का बेटा बुरी तरह झुलस गया। फसल जलकर राख हो गई। जबकि, ट्रैक्टर में भी आग की चपेट में आकर नुकसान हुआ। हाईटेंशन लाइन का तार टूटने से हादसा होने की बात कही जा रही है। बिजली विभाग के जेई ने मौका मुआयना किया है।जानकारी के मुताबिक थाना सैदनगली क्षेत्र के गांव इकौंदा निवासी राजपाल सिंह का गांव के नजदीक खेत हैं, जिसमें गेहूं की फसल थी। राजपाल का कहना है कि खेत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइन का तार शनिवार दोपहर तेज हवा के दौरान टूटकर गिर गया। देखते ही देखते फसल में आग लग गई। गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंचे व आग बुझाने के प्रयास में जुट गए। बिजलीघर पर सूचना देकर आपूर्ति बंद कराई गई। उधर, राजपाल सिंह का बेटा जितेंद्र ट्रैक्टर लेकर जुताई कर आग बुझाने का जतन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.