गेहूं पिसवाने गए ग्रामीण पर चक्की संचालक ने किया फायर
मैनपुरी, जून 20 -- क्षेत्र के ग्राम हुसैनपुर में चक्की पर गेहूं पिसवाने आए ग्रामीण पर चक्की संचालक ने लाइसेंसी राइफल से फायर कर दिया, जिसमें ग्रामीण बाल-बाल बच गया। पीड़ित व उसके परिजनों ने आरोपी को लाइसेंसी राइफल, कारतूस सहित पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है। शनिवार को घटना की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए भूरे पुत्र विश्वनाथ सिंह निवासी ग्राम रबारेमऊ ने बताया कि पड़ोसी गांव हुसैनपुर में पूर्व प्रधान कावेंद्र सिंह उर्फ बंटू पुत्र कोमल सिंह आटा चक्की का संचालन करता है। शुक्रवार सुबह पीड़ित गेहूं पिसवाने आरोपी की चक्की पर गया। जहां कद्दा काटने को लेकर कावेंद्र सिंह से विवाद हो गया। इसी दौरान आरोपी ने लाइसेंसी राइफल से पीड़ित के ऊपर फायर कर दिया। विवाद के बाद पीड़ित आटा लेकर चला आया। शुक्रवार रात आरोपी नशे में धुत्त ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.