हाजीपुर, अप्रैल 26 -- हाजीपुर। नगर संवाददाता नगर थाना क्षेत्र के तंगौल घाट पर गंडक नदी में स्नान करने के दौरान डूबे दोनों किशोर का शव बरामद कर लिया गया। गंडक नदी में दोनों को डूबता देख स्नान कर रही एक महिला ने हल्ला किया। परंतु महिला की आवाज किसी को सुनाई नहीं दी, क्योंकि मुख्य घाट पर रेत कई महीनों से पड़ी है। जिसके कारण लोग घाट से करीब 500 मीटर नदी के अंदर जाकर स्नान करते हैं। बाद में किनारे पहुंची महिला ने डूबने की सूचना दी। सूचना मिलते ही ग्रामीण गंडक नदी किनारे पहुंचे। ग्रामीणों ने देखा की रेत पर एक साइकिल पड़ी है और दो चप्पल रखे हैं। यह भी पढ़ें- त्योहार पर मची चीखपुकार, गंडक में 1 किशोरी समेत 3 डूबे; 2 लड़कों की मौत पर पसरा मातम यह दृश्य देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सभी एक दूसरे से चप्पल का फोटो भेजकर पहचान करवाने में जुटे रहे। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.