रुद्रपुर, सितम्बर 30 -- किच्छा। उत्तराखंड फ्लोर मिल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कुमार ढीगरा ने गेहूं पर लगाए गए विकास सेस के संबंध में उच्च न्यायालय के फ्लोर मिलर्स के पक्ष में दिए गए निर्णय का स्वागत करते हुए प्रदेश के सभी फ्लोर मिलर्स को शुभकामनाएं दी हैं। बुधवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर प्रदेश अध्यक्ष सुरेश ढीगरा ने बताया कि विकास सेस को लेकर फ्लोर मिलर्स लंबे समय से अपनी मांग को लेकर संघर्ष कर रहे थे। इस मामले में उच्च न्यायालय का निर्णय फ्लोर मिल उद्योग को राहत देने वाला है। इस निर्णय से फ्लोर मिलर्स के हितों की रक्षा हुई है और गेहूं पर विकास सेस के रूप में पड़ने वाला अतिरिक्त आर्थिक भार समाप्त होगा। उन्होंने कहा कि कानूनी लड़ाई में फ्लोर मिलर्स के अधिवक्ता ने मजबूती, गंभीरता और प्रभावी कानूनी पैरवी के साथ उनका पक्ष उच्च न्याय...